ताजा खबर

ICC ने 2028 से 2035 तक 12 बड़े मेंस टूर्नामेंटों की तारीखों का किया ऐलान, फैंस के लिए रोडमैप साफ

Photo Source :

Posted On:Monday, November 16, 2026

क्रिकेट फैंस को बेसब्री से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2027 और वनडे वर्ल्ड कप 2027 का इंतजार है. इन दोनों ही बड़े ICC इवेंट्स में एक साल से भी कम वक्त बचा है और इनका काउंटडाउन शुरू हो गया है. मगर फैंस की बेकरारी को बढ़ाने के लिए अब ICC ने अगले 12 टूर्नामेंटों की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है. ICC ने 2028 से 2035 के बीच 7 साल के अंदर मेंस क्रिकेट के वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े आयोजनों की तारीखों का खुलासा किया है.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने लंबे समय की योजना और स्पष्टता को ध्यान में रखते हुए 2028 से 2035 तक के प्रमुख मेंस टूर्नामेंटों की विंडो तय कर दी है. शुरुआत 2028 में होने वाले मेंस टी20 वर्ल्ड कप से होगी, जिसकी संयुक्त मेजबानी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड 12 अक्टूबर से 12 नवंबर तक करेंगे. इसके बाद 2029 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 8 से 12 जून तक इंग्लैंड में खेला जाएगा, जबकि उसी साल 9 से 28 अक्टूबर तक मेंस चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भारत करेगा.

साल 2030 में मेंस टी20 वर्ल्ड कप 4 जुलाई से 4 अगस्त के बीच इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड में आयोजित किया जाएगा. वहीं 2031 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 12 से 16 जून तक इंग्लैंड में होगा और मेंस वनडे वर्ल्ड कप 9 अक्टूबर से 23 नवंबर तक भारत व बांग्लादेश की संयुक्त मेजबानी में लौटेगा.

ICC ने 2032 से 2035 के बीच होने वाले बड़े आयोजनों की तारीखों को भी लॉक कर दिया है, हालांकि कई टूर्नामेंटों के मेजबान अभी तय किए जाने बाकी हैं. इस अवधि में 2032 का मेंस टी20 वर्ल्ड कप 14 अक्टूबर से 14 नवंबर तक, 2033 का WTC फाइनल 9 से 13 जून तक और 2033 की चैंपियंस ट्रॉफी 2 से 23 अक्टूबर तक खेली जाएगी. इसके बाद 2034 में मेंस टी20 वर्ल्ड कप 6 जुलाई से 6 अगस्त तक, 2035 का WTC फाइनल 7 से 11 जून तक और 2035 का मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2 अक्टूबर से 18 नवंबर तक निर्धारित किया गया है.

लंबे समय का यह कैलेंडर सामने आने से क्रिकेट बोर्डों, खिलाड़ियों और टीमों को अपनी तैयारियों और द्विपक्षीय सीरीज के कार्यक्रम को बेहतर ढंग से व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी. साथ ही, फैंस को भी अगले कई वर्षों तक बड़े ICC मुकाबलों की स्पष्ट तस्वीर मिल गई है.


जलगांव और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jalgaonvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.